1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैराना उपचुनाव से पहले इस कांग्रेस नेता ने जिन्ना को लेकर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप

कैराना उपचुनाव सभी दलों ने झोंकी ताकत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 11 May 2018, 3:19 PM IST

मुजफ्फरनगर। शहर में अपने भक्त के घर पहुंचे कांग्रेस नेता व कल्कि धाम के अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भाजपा सहित कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। वहीं आचार्य प्रमोद ने जिन्ना के पाकिस्तान में मरने की बात व हिंदुस्तान में जिंदा है कहते हुए चुनाव की जमकर चुटकी ली।

यह भी पढ़ें-बड़ी खुशखबरी: शुरू होने जा रही है मेट्रो की यह लाइन, अब गुरुग्राम जाने में लगेंगे मात्र 50 मिनट

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कैराना लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की पूरी कोशिश रहेगी कि इस चुनाव में धर्म मुख्य मुद्दा बने। उन्होंने कहा कि कैराना को पाकिस्तान से जोड़ने का मतलब है कि भाजपा भारत के मुसलमानों को पाकिस्तानी बताना चाहती है। वहीं प्रधानमंत्री पाकिस्तानियों से रिश्ते खत्म क्यों नहीं कर देते है। ये क्यों वहां जाकर शॉल भेंट करते हैं।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबर: इस चुनाव में भाभी के सामने देवर ने किया नामांकन, अब मची अफरा-तफरी

जिन्ना के विवाद पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान में जिन्ना मर चुका है, लेकिन हिंदुस्तान में जिंदा हो गया है और बिल्कुल स्वस्थ है। अभी कर्नाटक का चुनाव चल रहा है उसके बाद कई राज्यों के चुनाव आएंगे। फिर 2019 का लोकसभा चुनाव आएगा।2019 से पहले जैसे जिन्ना जिंदा हो गया है वैसे ही तैमूर भी जिंदा होगा, औरंगजेब जिंदा होगा और उसके बाद बाबर जिंदा होगा। ये सब जिंदा होंगे। ये सब देश को विभाजन करने की राजनीति हो रही है। उत्तर प्रदेश की सरकार इतनी बहादुर है फिर भी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से जिन्ना का फोटो नहीं हटवा पाई।

यह भी देखें-सट्टेबाजी में बीटेक छात्र भी शामिल

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस नेताओं पर ही तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की हालत ऐसी है कि कांग्रेस में आधे प्रवक्ता गूंगे हैं। आधे प्रवक्ता तोतले हैं। वो बेचारे क्या बोलेंगे सवाल उनसे नहीं होना चाहिए। सवाल सत्ताधारी पार्टी से होना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश