1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

EXCLUSIVE: कैराना उपचुनाव में सपा विधायक ने भाजपा विधायकों को लेकर कह दी ऐसी बात कि सुनकर आपको भी आ जाएगी शर्म

कैराना उपचुनाव में छिड़ी आर-पार की जंग, चलने लगे सियासी तीर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 9 May 2018, 8:53 PM IST

रविंद्र सुलानिया
शामली। जैसे-जैसे शामली के कैराना लोकसभा सीट पर चुनाव करीब आता जा रहा है। वैसे वैसे शामली नेताओं के अजीबो-गरीब बयान सुनने को मिल रहे हैं। बुधवार को कैराना सीट से सपा व रालोद की संयुक्त प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने नामांकन किया। जिसमें रालोद उपाध्यक्ष जयन्त चौधरी व सपा विधायक नाहिद हसन सहित सपा और रालोद के दर्जनों दिग्गज नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: उपचुनाव में रालोद नेता जयंत चौधरी ने CM योगी को कह दी ऐसी बात कि उड़ गया भाजपाइयों के चेहरे का रंग

जनता को संबोधित करते हुए सपा विधायक नाहिद हसन का श्री राम प्रेम उमड़ आया। विधायक का कहना है कि जिन्ना को जितनी गालियां दो वो कम हैं। हम तो भगवान श्री राम में यकीन रखते हैं। श्रीकृष्ण में आस्था रखते हैं, उनके जीवन को अपने साथ जोड़कर चलते हैं। कैराना में राम-राज रहा है, लेकिन योगी जी का राम-राज देखो उनसे अपने विधायक भी नहीं थम रहे हैं। योगी जी उनके नाड़े को जरा बांध कर रखो। वहीं मुज़फ्फरनगर दंगों का आरोप भाजपा पर लगाते हुए विधायक नाहिद हसन ने कहा कि अमित शाह ने 2014 के चुनाव में दंगों में निर्दोष लोगों पर हुए मुकदमों को वापस लेने का वायदा किया था, क्यों अभी तक उन मुकदमों को वापस नहीं लिया गया। वहीं संजीव बालियान का मंत्री पद गया , वो क्या दंगों में निर्दोष लोगों की पैरवी करेंगे।

यह भी पढ़ें-भीम आर्मी प्रेसीडेंट के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या आत्महत्या कनफर्म नहीं

विधायक ने दंगे कराने का आरोप भी भाजपा पर लगाया। आप लोग आरएलडी को वोट दें , दंगों के फैसले में कराऊंगा। ये पहल है हिन्दू औऱ मुस्लिम को जोड़ने की। आप लोग हमें वोट देकर इस गहराई को भरने का काम करो। फैसले कराने का काम हम करेंगे। अगर दंगों के सभी फैसले हो गए तो संजीव बालियान को भाजपा छोड़नी पड़ेगी। कार्यक्रम में पहुंचे रालोद उपाध्यक्ष जयन्त चौधरी व सपा के चर्चित दबंग विधायक व रालोद-सपा की संयुक्त प्रत्याशी तबस्सुम हसन के बेटे ने जमकर कर बयान बाजी की।

यह भी देखें-कैराना लोकसभा उपचुनाव में गठबंधन की प्रत्याशी ने दाखिल किया नामंकन

आपको बता दें कि नाहिद हसन कैराना विधानसभा सीट से सपा के विधायक हैं। इस दौरान नामांकन कार्यक्रम में पहुंचे रालोद उपाध्यक्ष जयन्त चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा। जयन्त चौधरी ने योगी को चुनौती दी कि ये पश्चमी यूपी है, अगर यहां उंगलियां दिखाओगे तो यहां उंगलियां तोड़ने का काम जनता करेगी। जयन्त ने शामली की जनता से अपील की कि भाजपा के लोगों का मुंह बंद करो उनके अहंकार को तोड़ो ओर कैराना उपचुनाव में सपा-रालोद की संयुक्त प्रत्याशी तबस्सुम हसन को भारी मतों से विजयी बनाओ।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश