दरअसल मामला थाना मीरापुर क्षेत्र का है, जहां कस्बा मीरापुर के ही मोहल्ला सर्फपुरा निवासी एक दलित युवक सुनील ने अपनी फेसबुक आईडी पर एक ऐसी पोस्ट वायरल कर दी है, जिसमें ब्राह्मण समाज की युवतियों के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। युवक की इस करतूत का जैसे ही लोगों को पता चला तो कस्बे में रोष व्याप्त हो गया। इसके बाद ब्राह्मण समाज के दर्जनों लोग थाना मीरापुर पहुंचे और उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर उसका फोन जप्त कर लिया है।