मुजफ्फरनगर।2019 लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गर्इ है।इसके लिए भाजपा से लेकर कांग्रेस, सपा आैर बसपा व लोकदल एक दूसरे से गठबंधन आैर तोड़ में जुटे है।वहीं आप पार्टी भी इस बार लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गर्इ है।इसके लिए अन्य पार्टियों की तरह आम आदमी पार्टी ने भी वेस्ट यूपी के किसानों को साधने से अपनी शुरूआत की है।इसके लिए अाम आदमी पार्टी ने भाजपा के इस दिग्गज सांसद के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए उसी क्षेत्र आैर जाति के नेता को चुन लिया है।इतना ही नहीं वेस्ट यूपी में पकड़ बनाने के लिए खुद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री पहुंचकर अपनी पैठ बढ़ाने में लगे है।वह किसानों के बीच उनकी मांगों को आगे बढ़ाने के लिए रविवार को उनके साथ बैठक आैर रैली निकाकर आश्वस्त करेंगे।