28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दहेज लोभी पति के ठुकराने के बाद दर-दर की ठोकरें खा रही है 5 बच्चों की विकलांग मां

पीड़िता की 9 वर्षीय बेटी के साथ दरिंदों ने किया था रेप। महिला ने भिजवाया सलाखों के पीछे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 4 Jul 2018, 2:51 PM IST

Victim woman with children

दहेज लोभी पति के ठुकराने के बाद दर-दर की ठोकरें खा रही है 5 बच्चों की विकलांग मां

मुजफ्फरनगर। जिले में एक 5 बच्चों की विकलांग मां अपने पति की दुत्कार के बाद इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है, जिसके पति ने अपनी पहली पत्नी के रहते दूसरी महिला से शादी कर पहली पत्नी को छोड़कर फरार हो गया। जिसके चलते पहली पत्नी को दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसी बीच बेसहारा पत्नी की नाबालिग बेटी जिसकी उम्र 9 वर्ष थी के साथ गांव के दरिंदों द्वारा रेप भी किया जा चुका है। विकलांग महिला ने अपनी 9 साल की बेटी को इंसाफ दिलाकर राहत की सांस ली। आज रेप करने वाला जेल की सलाखों के पीछे है। बुधवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में विकलांग महिला ने अधिकारियों के सामने इंसाफ की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें-VIDEO: गांव की लड़की ने पूरे विश्व में बजाया भारत का डंका, इस खेल में दिलाया गोल्ड मेडल

दरअसल मामला जनपद मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना कोतवाली के गांव गढ़ी राजपुर का है। 10 वर्ष पूर्व पायल पुत्री रमेश चंद निवासी गांव कंडेला जनपद शामली ने अपनी विकलांग पुत्री की शादी राजपुर गांव के अनिल से की थी। शादी में रमेश ने शादी में अपनी हैसियत से ज्यादा पैसा लगाया था ताकि उसकी विकलांग पुत्री खुशी से अपना जीवन यापन कर सके। लेकिन दहेज लोभियों द्वारा शादी के 3 वर्ष बाद ही महिला के परिजनों से 2 लाख रुपयों की मांग रखी। फिर भी विकलांग के पिता ने किसी तरह कर्ज लेकर 1 लाख रुपए दहेज लोभियों को लेकर दे दिए। इन्हीं 10 वर्षों में विकलांग महिला को 5 बच्चे पैदा हुए, जिसमें 4 बेटियां व 1 बेटा है।

यह भी पढ़ें-सिनौली के बाद अब इस गांव में खुदाई के दौरान मिली ये चीजें, देखकर लोग रह गए दंग

कुछ समय बाद फिर से ससुराल पक्ष द्वारा लड़की के पिता से रुपयों की मांग रखी गई। जिसको विकलांग महिला का पिता पूरी नहीं कर सका और उसके पति ने गांव राजपुर का मकान बेचकर थाना फुगाना के गांव में रहने लगा। वहां पर पहली पत्नी के रहते हुए विकलांग महिला के पति ने दूसरी शादी कर ली और विकलांग महिला आज भी गांव राजपुर में किराए के मकान में रहकर अपना और अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही है, पर विकलांग महिला के पास आय का कुछ भी साधन नहीं है। इसकी वजह से वह अदालत में अपने पति पर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है। फिलहाल कोई मदद न मिलने के कारण वह बहुत परेशान है। महिला ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आकर बुधवार को अधिकारियों को अपनी समस्या बताई और इंसाफ की मांग की।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग