मुजफ्फरनगर। बिजली विभाग द्वारा बुधवार को चलाए गए अभियान के दौरान छापेमारी में कई घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। जिसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दरअसल, जनपद में टाउन हॉल के सामने बने मकानों में विद्युत विभाग ने छापेमारी करते हुए अवैध रूप से बिजली चोरी करते हुए कई लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया।