बिजली विभाग के कार्यालय पर हंगामे की सूचना मिलते मौके पर पहुंची सेक्टर 58 थाने की पुलिस ने बिजली विभाग के अधिकारियों से लोगों की बातचीत कराई। अधिशासी अभियंता अमित कुमार सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस घटना के लिए बिजली विभाग का जो भी कर्मचारी दोषी साबित होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस इलाके के ठेकेदार को पद से हटा दिया गया है और इलाके में लगे बिजली के तारों की जांच की जा रही है, ताकि आगे कोई भी इन बिजली के तारों का शिकार ना बन सके।