दरअसल, मामला बुढाना कोतवाली क्षेत्र के जौला गांव के जंगलों का है जहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जौला गांव के जंगलों में गो तस्करों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की, लेकिन गो तस्करों ने पुलिस को देखते ही पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह गो तस्करों की गोली लगने से बाल-बाल बच गए, लेकिन पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में शातिर गो तस्कर महताब पुत्र गफूर निवासी जौला को दबोच लिया, तो वहीं मुठभेड़ के दौरान जाहिर, कल्लू, शहजाद, इमरान शातिर गौ तस्कर पुलिस को चकमा देकर जंगलों से फरार हो गए।