28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big breaking: इस पूर्व मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश का खुलासा, मुठभेड़ में पकड़े गए 3 बदमाश

साेमवार तड़के इस गिराेह से एक बार फिर पुलिस का सामना हाे गया। इस दाैरान हुई मुठभेड़ में पुलिस ने तीन बदमाशाें काे गिरफ्तार कर लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 15 Oct 2018, 3:55 PM IST

police with weapon

इस पूर्व मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश का खुलासा, मुठभेड़ में पकड़े गए 3 बदमाश

शामली। जिले के चाैसान इलाके में 2 अक्टूबर काे पुलिस पिकेट पर हमला कर सरकारी इंसास राइफल लूट लेने वाले गिराेह का आतंकी कनेक्शन सामने आया है। साथ ही एक बड़ी साजिश का खुलासा भी हुआ है। दरअसल इस गिरोह के बदमाशों का प्लान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल के मुखिया प्रकाश सिंह बादल की रैली में अफरा-तफरी मचाकर उनकी हत्या करने का था। आपको बता दे कि प्रकाश सिंह बादल खालिस्तान समर्थकों का विरोध करते रहे हैं। साेमवार तड़के इस गिराेह से एक बार फिर पुलिस का सामना हाे गया। इस दाैरान हुई मुठभेड़ में पुलिस ने तीन बदमाशाें काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कुल तीन अभियुक्ताें में से दाे काे गाेली लगी है, जबकि तीसरे ने मुठभेड़ के दैरान ही खुद काे घिरता देखकर आत्मसमर्पण कर दिया। मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें-तीन तलाक व हलाला के खिलाफ याचिका दायर करने वाली डॉ. समीना पर हुए एसिड अटैक का मामला संदिग्ध

सभी का शामली में उपचार चल रहा है। पकड़े गए तीन बदमाशाें का चाैथा साथी जाे इस गिराेह का मास्टर माइंड बताया जा रहा वह मुठभेड़ के दाैरान भागने में कामयाब हाे गया। पुलिस अब इसकी तलाश में जुट गई है। फरार सरगना के पकड़े गए गुर्गाें से जब पुलिस ने पूछताछ की ताे उसका नाम सामने आया। नाम सामने आने पर जब पुलिस ने इसकी छानबीन शुरु की ताे जाे तथ्य सामने आए उन्हें देखकर पुलिस भी सन्न रह गई। मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार के मुताबिक फरार अभियुक्त पंजाब का रहने वाला है आैर इसके फेसबुक एकाउंट का जुड़ाव आतंकी संगठन खालिस्तान लिबरेशन से मिला है। यह देखकर पुलिस टीम हैरान रह गई। जब इस गिराेह के फरार अभियुक्त के फेसबुक एकाउंट की पड़ताल की गई ताे पता चला कि इस फेसबुक आईडी से खालिस्तान जिंदाबाद जैसे नाराें वाला वीडियाे शेयर आैर लाइक किया गया है। इससे साफ हाे गया है कि इस गिराेह का खालिस्तान आतंकी संगठन से संबंध है। एडीजी प्रशांत कुमार ने इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस में प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी। पकड़े गए अपराधियों से कई हथियार भी बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें-युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत, ऑनर किलिंग की आशंका के चलते पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

ये हैं पकड़े गए बदमाश
करम सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी ग्राम रंगाना फार्म थाना झिंझाना, शामली
गुरूजेन्द्र उर्फ जिंटा पुत्र कुलवंत निवासी ग्राम धालावली, थाना गंगोह, सहारनपुर
अमरीत उर्फ अमृत पुत्र पाला सिंह निवासी सेक्टर-6 विकास नगर करनाल हरियाणा

यह भी देखें-लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़

फरार बदमाश
जर्मन पुत्र कुलवंत निवासी ग्राम अजीजपुर थाना झिंझाना, शामली
करमा पुत्र अजीत सिंह निवासी ग्राम अजीजपुर थाना झिंझाना, शामली

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग