1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुजफ्फरनगर दंगा केस वापसी को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का बड़ा बयान, सब रह गए हक्के-बक्के

मुजफ्फरनगर दंगे में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में कई दिग्गज भाजपा नेताओं सहित 14 लोगों पर चल रहा है केस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 20 Apr 2018, 9:06 PM IST

Dr. Sanjeev Baliyan

मुजफ्फरनगर। जिले में 2013 में हुए दंगे को भड़काने के मामले में आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री व मुजफ्फरनगर के सांसद डा. संजीव बालियान और बुढ़ाना से भाजपा विधायक उमेश मलिक व पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र सिंह सहित कई भाजपा नेता शुक्रवार को कोर्ट में पेश हुए।

यह भी पढ़ें-अगर सपा-बसपा का हुआ गठबंधन तो इस प्रत्याशी के पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

31 अगस्त 2013 में थाना सिखेड़ा क्षेत्र के नगला मंदौड़ में हुई महापंचायत में धारा 144 का उल्लंघन व भड़काऊ भाषण देने को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, बिजनौर से भाजपा सांसद कुंवर भारतेंदु सिंह व उत्तर प्रदेश सरकार में गन्ना मंत्री सुरेश राणा विधायक उमेश मलिक, संगीत सोम सहित कुल 14 लोगों के खिलाफ़ कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। जिसकी 20 अप्रैल को सुनवाई थी।

यह भी पढ़ें-ब्लॉक प्रमुख चुनाव में यहां भाजपा और सपा समर्थकों में हुई जमकर फायरिंग और पथराव, लोगों में दहशत

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा कि 2013 में हुए दंगे के मामले में भड़काऊ भाषण देने का मुकदमा हम पर दर्ज है। कोर्ट में सुनवाई चल रही है। हम कोर्ट का सम्मान करते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 131 मुकदमे वापस लेने के मामले में बालियान ने कहा कि उन मुकदमों में हमारे ऊपर दर्ज मुकदमे शामिल नहीं हैं। उनमें केवल वे मुकदमे हैं जो निर्दोष लोगों के खिलाफ दर्ज हैं। हम भी नहीं चाहते कि राजनीतिक मुकदमे वापस हों।

यह भी पढ़ें-Up board result 2018: यह है 10वीं व 12वीं का रिजल्ट देखने का तरीका, बस करें एक क्लिक

गौरतलब है कि 27 अगस्त 2013 को गांव कवाल में छेड़खानी का विरोध करने वाले दो ममेरे-फुफेरे भाई सचिन व गौरव सहित छेड़छाड़ के आरोपी शाहनवाज सहित 3 युवकों की हत्या कर दी गई थी। उसके बाद 31 अगस्त 2013 को थाना सिखेड़ा क्षेत्र के गांव नंगला मंदौड़ के इंटर कालेज मैदान में हुई पंचायत में पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन एवं भड़काऊ भाषण देने के मामले में कई भाजपा नेताओं सहित कुल 14 लोगों को आरोपी बनाते हुए थाना सिखेड़ा में मुकदमा दर्ज कराया था।

इन नेताओं पर चल रहा मुकदमा
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुजफ्फरनगर से सांसद डॉक्टर संजीव बालियान, बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह, जनपद शामली के थानाभवन से विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार में गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा, मेरठ की सरधना सीट से विधायक संगीत सोम, विश्व हिंदू परिषद नेत्री साध्वी प्राची आर्य

इस मामले में सभी अभियुक्तों की एसीजेएम सेकेंड के कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई थी, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान, विधायक उमेश मलिक व पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र सिंह के अलावा अन्य दूसरे अभियुक्त कोर्ट में पेश नहीं होने की वजह से सुनवाई की अगली तारीख 29 मई निर्धारित की है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश