मुजफ्फरनगर. जैन मुनि नयन सागर औज एक युवती का वीडियो वायरल होने और इसके बाद गायब होने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब जैन मुनि के खिलाफ जैन समाज के लोग भी उतर आए हैं। इसी कड़ी में शनिवार को अखिल भारतीय जैन धर्म बचाओ संघर्ष समिति ने एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान गायब युवती के माता पिता भी शामिल हुए। गायब युवती की माँ ने जैन मुनि नयन सागर महाराज पर युवती को गायब करने जैसे गम्भीर आरोप लगाते हुए रो-रोकर अपना दुखड़ा सुनाया। युवती की माँ ने अपनी बेटी की बरामदगी की मांग करते हुए पुलिस को 7 दिन का समय दिया। उन्होंने कहा है कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वो 7 दिन बाद लखनऊ सीएम आवास पर जैन समाज के सैकड़ों लोगों के साथ अनशन पर बैठ जाएंगी।