1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉ. संजीव बालयान को दोबारा मिली वाई श्रेणी सुरक्षा, कुल 8 सुरक्षाकर्मी तैनात

Sanjeev Balyan Security: पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान को सुरक्षा विभाग ने वाई कैटेगरी की सुरक्षा वापस दे दी है। उनकी सुरक्षा के लिए कुल 8 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 18 Jan 2025, 4:11 PM IST

Sanjeev Balyan

Sanjeev Balyan Security: पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और पूर्व सांसद डॉ. संजीव बालयान को एक बार फिर वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। उत्तर प्रदेश के सुरक्षा विभाग ने यह सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। एसएसपी अभिषेक सिंह ने इस बात की पुष्टि की है।

डॉ. बालियान का मंसूरपुर डिस्टलरी और खानूपुर गांव की भूमि को लेकर विवाद फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। हाल ही में इस मामले में उन्होंने मंसूरपुर थाने पर ग्रामीणों के साथ पहुंचकर विरोध दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा भी किया था।

13 जनवरी को हटाई गई थी सुरक्षा

इसके बाद, 13 जनवरी को उनकी सुरक्षा हटा दी गई थी और उन्हें जनपद स्तर से केवल एक गनर दिया गया था, जिसे उन्होंने लौटा दिया था। सुरक्षा हटाए जाने के बाद डॉ. संजीव बालयान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अपनी चिंता जाहिर की थी।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ में मुलायम की मूर्ती और मिल्कीपुर उपचुनाव, कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन! आखिर क्या करें अखिलेश?

सुरक्षा के लिए 8 सुरक्षाकर्मी तैनात

इसके जवाब में, उत्तर प्रदेश के सुरक्षा विभाग ने पत्र जारी कर 17 जनवरी से उन्हें फिर से वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान कर दी है। अब उनकी सुरक्षा के लिए कुल आठ सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, जिसमें एक-चार सशस्त्र गार्ड आवास पर और तीन पीएसओ शामिल हैं।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश