16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संजीव बालियान पश्चिमी उत्&zwj;तर प्रदेश में बड़े किसान नेता के नाम से जाने जाते हैं। उनका जन्&zwj;म 23 जून 1972 को मुजफ्फरनगर जिले के कुटबी गांव में हुआ था। इनके पिता का नाम सुरेंद्र पाल सिंह है। वहीं इनका एक छोटा भाई भी है, जिसका नाम विवेक बालियान है। जबकि इनकी पत्&zwj;नी का नाम सुनीता बालियान है। डॉ. संजीव बालियान ने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से पशु चिकित्सा विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की है। इसके बाद उन्होंने सहायक प्रोफेसर के रूप में और हरियाणा सरकार के साथ एक पशु चिकित्सा सर्जन के रूप में सेवा भी की है। <strong>राजनीतिक सफर</strong> डॉ. संजीव बालियान भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं। मुजफ्फरनगर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव 2014 में उन्हें लोकसभा के लिए चुना गया था। उन्होंने इस सीट से बहुजन समाज पार्टी के कादिर राणा को रिकॉर्ड चार लाख से अधिक मतों से हराया था। इसके बाद मई 2014 में उन्हें राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन सरकार में कृषि और खाद्य प्रसंस्करण के राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। फिर जुलाई 2016 में उन्हें राज्यमंत्री जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प की जिम्मेदारी सौंपी गई। <strong>मुजफ्फरनगर दंगों का आरोप</strong> बता दें कि डॉ. संजीव बालियान 2013 में हुए मुजफ्फरनगर दंगों के भी आरोपी हैं।जिसको लेकर नवंबर 2015 में उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किए गए थे। इसके बाद दिसंबर 2015 में बालियान ने मुजफ्फरनगर की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर जमानत प्राप्त की थी। इस दौरान डॉक्टर संजीव बालियान ने दंगों में अपनी भागीदारी से इनकार करते हुए और दावा किया था कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है। उन पर वे आरोप लगाए गए हैं, जो उन्&zwj;होंने किए ही नहीं हैं।




Latest Hindi News







बड़ी खबरें

View All

Patrika Special