27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नानी के घर रह रही किशोरी को अगवा कर 6 युवकों ने किया 3 दिन तक गैंगरेप

मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र का सनसनीखेज मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 6 Jul 2018, 11:13 AM IST

Muzaffarnagar

नानी के घर रह रही किशोरी को अगवा कर 6 युवकों ने किया 3 दिन तक गैंगरेप

मुजफ्फरनगर. एक नाबालिग युवती को अगवा कर 6 युवकों द्वारा उसके साथ गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि युवती को 3 दिन तक बंधक बनाकर गैंगरेप करने के बाद आरोपी उसे उसके घर छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिजन आरोपियों को सजा दिलाने और पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

पुलिस ने एनकाउंटर में 25 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली, बाल-बाल बचे कोतवाल

दरअसल, नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपनी नानी के साथ रह रही एक नाबालिग युवती ने चार युवकों पर उसे जबरन अपहरण कर उत्तराखंड के रुड़की में ले जाने और वहां बेहोश कर एक मकान में बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि वह 26 जून को अपने गांव से थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के खद्दरवाला में अपने भाई व बहन से मिलने जा रही थी। इसी बीच जैसे ही वह टैम्पो से उतरी तो कार सवार चार युवकों ने उसे जबरन अपनी सफेद रंग की कार में खींच लिया और उसे रुड़की ले गए। जहां उसे बेहोश कर एक मकान में रखकर 3 दिन तक उसके साथ गैंगरेप किया गया। यही नहीं जिस मकान में रखा गया उस मकान मालिक ने भी उसके साथ दुराचार किया। 3 दिन गैंगरेप करने के बाद जेल जाने के डर से आरोपी उसे वापस उसके घर छोड़कर फरार हो गए।

नवाबजादे हैदर अली का आरोप, कहा- आजम खान ने राम मंदिर के ऊपर बनाया बंगला

घटना के बाद परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने इससे पहले भी उसके साथ इस तरह के अभद्रता की थी, जिसकी शिकायत थाने में की गई थी। पीड़िता का कहना है कि एक आरोपी की नानी थाने में खाना बनाने का काम करती है, जिसके कारण उस दौरान पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद आरोपियों के होसले बुलंद हो गए और उन्होंने दोबारा फिर इस घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता ने आरोपियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। इस घटनाक्रम पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की बात कह रही है। हालांकि पीड़ित परिवार को पुलिस से इंसाफ की आस नहीं है। इसलिए वह इंसाफ की खातिर जिला कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए। जहां से पीड़ित परिवार को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस घर भेज दिया गया है।

गाजियाबाद में लाईव चेन स्नेचिंग, देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग