मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में कैराना के बाद अब मुजफ्फरनगर में भी पलायन का मामला सामने आया है, जहां वर्ग विशेष के लोगों की हरकतों से तंग आकर दर्जनभर हिंदू परिवारों ने अपने मकानों के बाहर यह मकान बिकाऊ है, लिखकर गांव छोड़ने का फैसला लिया है। वहीं लड़कियों ने छेड़छाड़ से तंग आकर पढ़ाई तक छूट जाने की बात कही है। पलायन की बात का पता चलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवारों से बात कर पलायन करने के कारणों का पता लगाया है। एसपी सिटी ने पलायन को मजबूर करने वाले असामाजिक तत्वों की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।