26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस हिन्दूवादी नेता को प्रेमी युगल के बीच दखल देना पड़ा भारी, लोगों ने की जमकर धुनाई

प्रेमी-प्रेमिका से पिटने के बाद एसएसपी कार्यालय पहुंचकर की कार्रवाई की मांग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 22 Sep 2018, 8:30 PM IST

Premi yugal

इस हिन्दूवादी नेता को प्रेमी युगल के बीच दखल देना पड़ा भारी, युवती ने पटक-पटककर पीटा

मुजफ्फरनगर. अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की जानसठ रोड पर उस समय पिटाई कर दी गई, जब वह जनपद मेरठ में किसी जरूरी काम से जा रहे थे। हिंदूवादी नेता का आरोप है कि एक युवक व युवती अश्लील हरकत करते हुए बाइक पर जा रहे थे। इनका आरोप है कि इन में युवती हिंदू समुदाय से थी, जबकि युवक मुस्लिम था। लिहाजा, उसने उन्हें टोका। इन दोनों को टोकने के बाद युवक दौड़कर एक घर में जा घुसा और वहां से कुछ लोग दौड़कर आय और उस पर लात घुसे बजाना शुरू कर दिया।इसके बाद इस हिंदूवादी नेता ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, जिसके बाद घायल अवस्था में थाना नई मंडी पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है। हिंदूवादी नेता की पिटाई का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- इस मंत्री ने महिलाओं के लिए बड़ी सौगात का किया एेलान, जानकर नारी शक्ति के खिल जाएंगे चेहरे

मामला थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र का है जहां अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा की कुछ लोगों ने उस समय जमकर पिटाई कर दी जब वह अपनी पार्टी के कुछ पदाधिकारियों के साथ जनपद मेरठ के कस्बा मवाना जा रहे थे जैसे ही उनकी गाड़ी थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के जानसठ रोड पर गांव शेरनगर के निकट पहुंची तो इन्हें एक बाइक पर एक युवक व युवती जाते हुए दिखाई दिए जिसमें दोनों को अलग अलग समुदाय का होने के शक में इनके द्वारा रोका गया अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा का आरोप है कि युवती हिंदू समुदाय से थी और युवक मुस्लिम समुदाय कथा जब उन्होंने उन्हें टोका तो युवक एक घर में घुस गया जहां से कई लोग लाठी डंडे लेकर आए और उसके साथ मारपीट कर दी इसी बीच मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने यह नजारा अपने मोबाइल में कैद कर लिया घटना के बाद घायल अवस्था में योगेंद्र वर्मा कार्रवाई के लिए एसएसपी कार्यालय पहुंचे जहां से उन्हें थाना नई मंडी कोतवाली भेज दिया गया योगेंद्र वर्मा की ओर से उसकी बहन गीतांजलि वर्मा ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग