23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी जन्म देने पर महिला को मिली सजा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश की भी उड़ी धज्जियां

तीन तलाक ने एक और घर को उजाड़ा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 16 Jul 2018, 10:29 AM IST

shamli

बेटी जन्म देने पर महिला को मिली सजा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश की भी उड़ी धज्जियां

शामली। बुधवार को संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है। सरकार पूरी कोशिश में है की इस बार तीन तलाक समेत सभी अटके बिल को पास करा ले। लेकिन सरकार का ये बिल जब-तक पास होगा और कानून बनेगा तब तक ये तीन तलाक कई घरों को उजाड़ चुका होगा। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने भले ही कानून बनाए जाने तक तीन तलाक को असंवैधानिक करार दिया हो लोकिन ये रूकने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला यूपी के शामली से सामने आया है जहां एक मां को बेटी जन्म देने की सजा तीन तलाक मिली है।

ये भी पढ़ें: BIG NEWS: मुन्ना बजरंगी के बाद अब इस जेल में बंद कुख्यात की हत्या की योजना, कार्बाइन के साथ आधुनिक हथियार मिले, लखनऊ से दिल्ली तक मचा हड़कंप

जमीन से लेकर आसमान तक, संसद से लेकर सड़क तक, देश से लेकर विदेशों तक ऐसी शायद ही कोई जगह बची हो जहां देश की बेटियों ने अपना डंका ना बजाया हो। लेकिन फिर भी हमारे देश में आज भी कई जगह बेटियों को लेकर अक्सर भेदभाव देखने को मिलता रहता है। कुछ घरों में अगर बेटी ने जन्म ले लिया तो उस नन्हीं-सी जान के साथ ही उस मां को भी घरवालों के तानों के साथ ही तमाम मुसिबतों का सामना करना पड़ता है। शामली से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक मां केवल इस वजह से तीन तलाक दे दिया क्योंकि उसने बेटी को जन्म दिया था। इतना ही नहीं पति ने बेटी सहित महिला को घर से बाहर निकाल दिया। अब पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें: मंत्री जी कर रहे थे जनसभा को संबोधित, लेकिन अचानक हुआ कुछ ऐसा की बीच सभा में हो गई किरकिरी

मामला शामली के कैराना कोतवाली क्षेत्र का है, जहां पर सहारनपुर के कस्बा गंगोह की रहने वाली पीड़िता की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व कैराना निवासी युवक शाहिद से हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही शाहिद और उसके परिजन महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। लेकिन जैसे-तैसे करके गुलिस्ता शाहिद के घर में अपने दिन गुजार रही थी। लेकिन कुछ दिन पहले महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद ससुरालवालों ने उसकी जिंदगी को नर्क बना दिया। आए दिन बेटी पैदा होने पर महिला के साथ मारपीट करने लगे और उसके पति शाहिद ने तीन तलाक देकर उसे घर से बाहर निकाल दिया।

जिसके बाद नन्ही सी जान को गोद में लिए रोती-बिलखती पीड़िता अपने मायके पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजनों ने महिला को लेकर कैराना कोतवाली पहुंची। कैराना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के बाद आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए उसकी तलाश शुरू कर दी है
वहीं इस मामले में जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि महिला द्वारा थाने में तहरीर दी गई है। जिसमें उसको बेटी होने पर उसके पति ने उसे तलाक दिया है और ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया है। पीड़िता के आधार पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: राशिफल 16 जुलाई 2018 जानिए आज किन राशि वालाें काे रहना है वाहन चलाते हुए सावधान आैर ये छाेटा सा काम करने पर किनके बनने वाले हैं बिगड़े काम

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग