1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा नेता के ठिकाने पर पकड़ी गई अवैध शराब फैक्ट्री, मचा हड़कंप

फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 15 Aug 2018, 3:05 PM IST

demo pic

भाजपा नेता के ठिकाने पर पकड़ी गई अवैध शराब फैक्ट्री, मचा हड़कंप

शामली। जिले के चंदेनामाल गांव में अवैध शराब की फैक्ट्री चलाने का भंडाफोड़ हुआ है। दरअसल आबकारी विभाग ने पुलिस के साथ छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री को बरामद करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है। क्षेत्र में अवैध फैक्ट्री के संचालन में कुछ नेताओं की भूमिका बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें-सपा नेता आजम खान ने इसलिए की मुस्लिम विधायकों से विधानसभा सत्र का बहिष्कार करने की अपील

मामला जनपद शामली के जलालाबाद क्षेत्र के गांव चंदेनामाल का है, जहां जिला आबकारी अधिकारी आरबी सिंह को सूचना मिली कि चंदेनामाल गांव में कुछ लोगों ने अवैध रूप से शराब बनाने की फैक्ट्री लगा रखी है। सूचना मिलते ही आबकारी विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से मौके पर छापेमारी की तो अवैध शराब बनाने के धंधे का पर्दाफाश हुआ। इस दौरान टीम को मौके से 20 पेटी कच्ची शराब रोमियो मार्का बरामद हुई। जिस पर अरूणाचल प्रदेष में बिक्री का लोगो लगा हुआ था।

इसके अलावा 250 पौव्वे तोहफा मार्का देसी शराब के बरामद हुए हैं। यही नहीं मौके से एक ड्रम रेक्टीफाइड, 899 तोहफा ब्रांड का खाली रैपर, 2519 होलोग्राम ढक्कन सील, 404 सील ढक्कन, 894 ढक्कन, 9270 खाली क्वार्टर, तीन सूएं, एक प्लास्टिक की केन में दस लीटर शराब सहित काफी सामान बरामद हुआ है। इस दौरान पुलिस ने मौके से संजय पुत्र साहब सिंह निवासी चंदेनामाल को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें-दो मासूम बच्चों के साथ एेसा काम करने वाली थी महिला, देखकर लोगों के उड़ गए होश

देखें वीडियो-भाजपा नेता के ठिकाने से अवैध शराब फैक्ट्री पकड़ी

जानकारी के मुताबिक जिस जगह पर आबकारी विभाग ने अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी है, उसी जगह एक भाजपा नेता का घेर है। साथ ही पुलिस की ओर से हिरासत में लिया गया युवक उनका ही चचेरा भाई है। भाजपा नेता के घेर में अवैध फैक्ट्री पकड़े जाने से मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके साथ ही पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा पकड़े गए युवक ने पूछताछ के दौरान बताया कि उनके पास क्षेत्र में शराब के दो ठेके हैं।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश