मात्र लखपति हैं, रालोद सांसद तबस्सुम हसन
अगर कैराना की नवनिर्वाचित रालोद सांसद तबस्सुम हसन की संपत्ति की बात करें तो उनके पास एक करोड़ रुपए की भी प्राॅपर्टी नहीं है। नामांकन के समय इलेक्शन कमीशन को दिए एफिडेविट में तबस्सुम के पास अचल संपत्ति मात्र 96,50000 रुपए की है। जबकि चल संपत्ति की बात करें तो कुल 6505160 लाख रुपए है। जिसमें 50 हजार रुपए कैश है। वहीं अगर गहनों की बात करें तो उनकी कीमत भी 3,20,000 रुपए है। एफिडेवि़ट के अनुसार तबस्सुम के बैंक खातों में 61,35,160 रुपए हैं।