3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पशुओं के साथ युवक कर रहा था ऐसा काम, तभी पहुंच गए लोग और फिर… देखें वीडियो

युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद उसे पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 6 Jan 2019, 2:04 PM IST

buffalo

पशुओं के साथ युवक कर रहा था ऐसा काम, तभी पहुंच गए लोग और फिर... देखें वीडियो

मुजफ्फरनगर। जनपद की खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदसमंद में शुक्रवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पशुओं को जहर देने वाले एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद उसे पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की गई। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है।

यह भी पढ़ें : सर्दी बढ़ने से स्कूलों का समय बदला, अब इतने बजे से खुलेंगे स्कूल

ग्रामिणों का आरोप है कि फलावदा गांव के मृतक पशुओं के ठेकेदार शाहरुख और काशिम ने आरोपी युवक आशु को 500 रुपये देकर पशुओं को जहर देने के लिए भेजा था। वक्त रहते कई पशुओं की तो जान बच गई, लेकीन एक भैंस की जहर का सेवन करने से मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस की गिरफ्त में आये युवक के पास से जहरीली गोलियां भी बरामद हुई हैं। वहीं इस मामले में एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि खतौली क्षेत्र में गांव वालों ने एक व्यक्ति को पकड़ा गया था। जो किसी मृतक पशु का ठेकेदार का आदमी है।

यह भी पढ़ें : घर से अपहरण करने के बाद भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो-

उस पर आरोप ये है कि वो गांव के दुधारू या जो स्वस्थ्य पशु हैं। उन्हें जहर देता है जो जहर देने के बाद मर जाते हैं। उसने किसी एक भैंस को जहर दिया, तभी वहां गांव वालों ने पकड़ लिया। उसकी तत्काल सूचना थाने में आई, पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसके विरुद्ध शुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश