मामला चरथावल थाना क्षेत्र स्थित कसोली गांव का है। यहां गांव में रात के समय एक चमकदार चीज आसमान से गिरती हुई दिखी, इसके जमीन पर गिरने के बाद जब लोगोंने पास जाकर देखा तो एक ही पत्थर के दो टुकड़े पड़े हुए थे। इन पत्थरों से बहुत अजीब सी गंध आ रही थी और हाथ लगाकर देखा तो वह पत्थर गर्म भी थे । सुबह जब इसकी सूचना डीएम को मिली तो उन्होंने इन पत्थरों को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेंज दिया।