मुजफ्फरनगर. बुलंदशहर और गाज़ीपुर कांड को जहां सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ योगी ने विपक्ष पर हमला करते हुए दोनों घटनाओं को समाजवादी पार्टी का षड्यंत्र बताया है। वहीं मुजफ्फरनगर पहुंचे प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने भी विपक्षी पार्टियों पर आरोप लगाते हुए कहा है की पिछले 15 साल से उत्तर प्रदेश की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पटरी पर लाने का काम किया है। उसी का परिणाम है कि प्रदेश में पहले यहां कोई निवेश करने को तैयार नहीं होता, लेकिन अब उसी प्रदेश में पांच लाख करोड़ रूपये के ज्यादा से एएमयू साइन हुए हैं, जिनमे से लगभग 60 हजार करोड़ से ज्यादा के एएमयू की ग्राउंड सैरेमनी भी हो चुकी है।