उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरनगर में पिछले दिनों कोरोना के चलते काफी परिवारों ने अपने लोगों को खोया है, जिनकी क्षतिपूर्ति कभी नहीं हो सकती, मगर संकट की इस घड़ी में उन परिवारों की मदद कर उनके जख्मों पर मरहम जरूर लगाया जा सकता है। कुछ ऐसा ही पुरकाजी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रमोद उटवाल ने क्षेत्र के उन परिवारों को अपनी सेलरी से 5-5 हजार के चेक बांटकर किया है। गौरतलब है कि विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने कोरोना के दौरान घोषणा की थी कि वे कोरोना से अपनी जान गंवाने वाले मृतकों के परिवार को अपनी निधि से आर्थिक सहायता मुहैया कराएंगे, मगर कानून के चलते विधायक निधि से आर्थिक मदद नहीं की गई। उन्होंने रविवार को कस्बा पुरकाजी में नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला की मौजूदगी में 15 चेक भेंट किए हैं।