मुजफ्फरनगर में जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्तिथ जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभागार में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने प्रशासनिक और स्वास्थ् विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इसमें कोरोना वाइरस के संबंध में लोगों को जगरूक करने पर जोर दिया गया। इस बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, एसपी ट्रैफिक, मुख्यचिकत्सा अधिकारी पुलिस प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि कोरोना वाइरस के संबंध में शासन से जो दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्ही दिशा-निर्देशो को हमें फॉलो करना है।