14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिलिये, चार साल की गूगल गर्ल प्राप्ति से, गजब है इसकी मैमोरी

मुजफ्फरनगर की गूगल गर्ल का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 29 Aug 2017, 12:58 PM IST

Muzaffernagar

मुजफ्फरनगर की गूगल गर्ल

मुजफ्फरनगर. गूगल के बारे में सभी जानते हैं। जहां से दुनियाभर की जानकारी पलक झपकते ही ली जा सकती है। गूगल पर हम कुछ भी सर्च करते हैं तो हमारे हर सवाल का जवाब गूगल पर तुरंत मिल जाता है, लेकिन क्या आपने कभी किसी गूगल गर्ल के बारे में सुना है। जी हां, आज हम आपको रूबरू कराने जा रहे हैं मुजफ्फरनगर की गूगल गर्ल से। ये गूगल गर्ल इसलिए हैं क्योंकि महज चार साल की उम्र में ही इस बच्ची के अंदर ऐसा हुनर है कि इससे कुछ भी पूछो उसका जवाब गूगल की तरह पल भर में मिलता है। बता दें कि इस गूगल गर्ल का वीडियो यू-ट्यूब और सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा देखा और पसंद किया जा रहा है।

देश-प्रदेशों की राजधानी के नाम एक ही झटके में बताने में अच्‍छे-अच्‍छे अटक जाते हैं, मगर गूगल गर्ल प्राप्ति एक ही झटके में आपको यह सब बता सकती है। यू ट्यूब पर अपलोड प्राप्ति का एक वीडियो इस बात की गवाही दे रहा है कि 4 साल की इस बच्ची मैं कुछ तो हुनर है। वह लगभग डेढ़ सौ देशों की राजधानी के नाम एक झटके में बता देती है। यही नहीं प्राप्ति मलिक 30 देशों की करेंसी के नाम के साथ योग के सभी आसन भी जानती है।

मुजफ्फरनगर के सर्कुलर रोड निवासी रिटायर अध्यापक राजेंद्र सिंह की चार साल की पुत्री प्राप्ति मालिक शहर के एक स्कूल में यूकेजी में पढ़ती है। इस उम्र में जहां बच्चे अक्षरों को मिलाकर भी सही ढंग से नहीं पढ़ पाते, वहीं प्राप्ति को 150 के करीब देशों की राजधानी याद हैं जिन्हें वह फर्राटे से सुना देती है।







प्राप्ति की इस वीडियो को अब तक हजारों लोग यू ट्यूब पर देखकर पसंद कर चुके हैं और सोशल मीडिया पर शेयर भी कर चुके हैं। आपको बता दें कि यू ट्यूब पर 4 ईयर गर्ल्स नाउ हंड्रेड प्लस कैपिटल के नाम से यू ट्यूब गर्ल का वीडियो अपलोड है। जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। प्राप्ति की मां की ग्रहणी हैं और उसके पिता कमल दीप मलिक प्राइवेट नौकरी करते हैं। प्राप्ति के दादा राजेंद्र कुमार अपनी पोती से काफी खुश है।

प्राप्ति की मां कीर्ति अहलावत ने बताया कि प्राप्ति को देश-प्रदेशों की राजधानियों के साथ योग के 50 आसन भी याद हैं। प्राप्ति घर के पास लगने वाले योग शिविर में योग करती है और महिलाओं को भी सिखाती है।