पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान को 6,53,391 वोट मिले थे। उन्होंने चार लाख वोटों से विजय हासिल की थी। उस चुनाव में बसपा प्रत्याशी कादिर राणा को 2,52,441 और सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह गुर्जर को 1,60,810 मत मिले थे। इस लोकसभा सीट पर दलित वोटरों की संख्या 2 लाख से अधिक है जबकि दलित वोटरों की संख्या 5 लाख से अधिक है। यहां जाट वाेटरों कह संख्या भी 2 लाख से ज्यादा है।