सपा और बसपा गठबंधन के बाद माना जा रहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गौतबुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद, बिजनौर, सहारनपुर, अमरोहा, बुलंदशहर और अलीगढ़ सीटें बसपा के खाते में जा सकती हैं। रालोद के शामिल होने से पहले मुजफ्फरनगर भी बसपा के खाते में दिख रही थी लेकिन रालोद के भी गठबंधन में आ जाने के बाद यह सीट रालोद के पास जाते दिख रही है। वहीं, इस गणित को देखते हुए कई नेता भी पाला बदलते हुए दिख रहे हैं।