
tinlki
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुज़फ्फरनगर। क्राइम कैपिटल कहे जाने वाले मुजफ्फनगर की 47 आपराधिक घटनाओं की जांच में मदद करने वाली ASP के पद तैनात रही टिंकी ( डॉग स्क्वायड में तैनात फीमेल डॉग ) की मंगलवार काे बीमारी के चलते मौत हो गई। मंगलवार काे पुलिस लाईन में मृतक ( डॉग ) टिंकी को एसएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी।
बताया गया है कि टिंकी के आंतों में इंफेक्शन हाे गया था। बीती रात मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल हॉस्पिटल मेरठ में उपचार के दौरान उसकी माैत हाे गई। मंगलवार काे पुलिस लाइन में टिंकी को श्रंद्धाजलि दी गयी। अपने 6 वर्ष के कार्यकाल में टिंकी ने हत्या, लूट, चोरी, व संगीन धाराओं के लगभग 47 मुकदमों की जांच में शामिल होकर घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस की मदद की। अब टिंकी की माैत के बााद पुलिस महकमें दुख है। अंतिम यात्रा के दाैरान टिंकी के कार्याें काे याद किया गया।
Updated on:
05 Nov 2020 08:55 pm
Published on:
03 Nov 2020 08:17 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
