28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा विधायक नाहिद हसन द्वारा दुष्कर्म पीड़िता के पिता को गोली मारने की धमकी देने के मामले में आया नया मोड़

विधायक ने कहा वायरल ऑडियो मेरा नहीं। कराई जाए जांच, मैंने नहीं किया किसी को फोन।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 1 Jul 2018, 5:54 PM IST

शामली। सपा विधायक पर एक रेप पीड़िता के पिता को जान से मारने की धमकी देने के साथ ही गांव छुड़वाने की धमकी के देने के आरोप लगे हैं। इतना ही नहीं पीड़ित पिता ने कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन पर भद्दी-भद्दी गालियां देने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी से मिल सपा विधायक का धमकी भरा ऑडियो सुनाकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि अब विधायक गैंगरेप पीड़िता के परिजनों पर फैसले का दबाव बना रहा है।

यह भी पढ़ें-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यूपी के इस जिले ने बनाया विश्व कीर्तिमान, सीएम योगी ने किया सम्मानित

वहीं जब कैराना विधायक नाहिद हसन से इस मामले में बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैंने किसी को फोन करके कोई धमकी नहीं दी है। वायरल ऑडियो मेरा नहीं है। ऑडियो की जांच कराई जाए।

दरअसल, मामला कोतवाली गंगोह क्षेत्र का है। जहां कैराना विधायक के नाम से मिली धमकी के बाद थाना गंगोह का एक परिवार अपनी जानमाल को लेकर चिंतित है। अब एसएसपी से मिलकर पीड़ित परिवार ने कोतवाली में सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी है। साथ ही पीड़ित परिवार ने पुलिस से जानमाल की सुरक्षा व संरक्षण देने की भी मांग की है।

यह भी पढ़ें-बाहुबली द्वारा जमीन कब्जाने पर दो भाइयों ने सीएम योगी से मांगी इच्छामृत्यु, लखनऊ तक मचा हड़कंप

पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि 29 जून को कैराना विधायक नाहिद हसन ने मोबाइल से धमकी देते हुए दर्ज केस में जबरन फैसला करने के लिए नाजायज दबाव बनाया। जब उन्होंने इससे इनकार किया तो उन्हें गंदी-गंदी गालियां दी गईं। साथ ही विधायक ने दुष्कर्म समेत अन्य फर्जी झूठे मुकदमों में फंसाने की भी धमकी दी। तहरीर के अनुसार विधायक ने फैसला न करने पर मुकदमे में बयान देने आने पर गोली मारने तक की धमकी दी है।

यह भी पढ़ें-हिंदू धर्म के अनुसार जानें अषाढ़ मास का महत्व, करेंगे इनकी पूजा तो मिलेगा अपार फल

धमकी से आहत पीड़ित ने विधायक नाहिद हसन को बाहुबली नेता बताते हुए कहा है कि विधायक की धमकी के बाद उसे और उसके परिवार वालों को जान-माल का खतरा बना हुआ है। धमकी से घबराए पीड़ित ने एसएसपी से मिलकर पूरी घटना से अवगत कराते हुए ऑडियो रिकार्डिंग तक होने की बात कही है। इस पर एसएसपी ने कोतवाली गंगोह में नाहिद हसन के खिलाफ तहरीर देने की बात कही। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने और उनके परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

यह भी देखें-किसान भाइयों ने सीएम योगी को लिखा पत्र, कहा- इच्छामृत्यु की इजाजत दें

बता दें कि पीड़ित ने नाबालिग बेटी से गैंगरेप का आरोप लगाते हुए मौहल्ला गुजरान, खानपुर व थलापड़ा के आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। जब पुलिस ने 25 जून तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो पीड़ित ने पूरे परिवार के साथ आत्मदाह की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया। उल्टा पीड़ित को ही कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करा दिया था। इसके बाद अब इस मामले में सपा विधायक की दखलंदाजी से मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग