
बच्चों के झगड़े के बीच आए बड़े तो मच गया था कोहराम, पुलिस के हाथ लगी कामयाबी
मुजफ्फरनगर।उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कुछ दिन पहले ही दो बच्चों में आपस में झगड़ा हो गया। दोनों के बीच मारपीट तक पहुंच गर्इ।इस दौरान दोनों ही आेर से घर के बड़े आ पहुंचे। जिसके बाद झगड़ा शांत कराने की जगह दोनों पक्ष आपस में भीड़ गये। इस दौरान जमकर लाठी डडे चले। इतना ही नहीं झगड़ा इतना बढ़ गया कि फायरिंग हो गर्इ।इसमें गोली लगने से शख्स घायल हो गया। वहीं चारों तरफ कोहराम मच गया।इलाज के दौरान शख्स की मौत हो गर्इ।वहीं आरोपी पक्ष मौके से फरार हो गया। जिसके बाद लोगाें ने रोड जाम कर दिया।अब रविवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया है। वहीं अन्य आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
बच्चों के झगड़े में आ गये थे घर के बड़े
दरअसल मामला थाना पुरकाजी क्षेत्र के गांव भोजाहेड़ी का है। यहां 4 जून को गांव में बच्चों- बच्चों के बीच झगड़ा हो गया।इस दौरान बच्चों के झगड़े में बड़े भी घुस गये आैर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के आबाद पुत्र मुस्ताक को गोली मार दी थी।जिसमे गोली आबाद के सीने में लगी थी।गोली लगने से घायल आबाद को पीएचसी पुरकाजी में भर्ती कराया गया था।जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने मुजफ्फरनगर जिला चिकित्सालय में भेज दिया था।मगर वहां से बीज से मेरठ रेफर कर दिया गया था।यहां मेरठ में उपचार के दौरान 5 जून की सुबह आबाद ने दम तोड़ दिया।
गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया था हंगामा
जिसके बाद आबाद के भाई नसीम की ओर से थाना पुरकाजी में आरिफ पुत्र फिरोजु ,लियाकत पुत्र साहबू साकिब पुत्र इस्लामु ,वसीयत पुत्र मुनसब अली सहित गांव के ही 5 लोगों को नामजद कराते हुए।उनके विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था।जिसके बाद ग्रामीण व मृतक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कई बार थाने में हंगामा कर चुके हैं।यही नहीं ग्रामीण हाईवे तक जाम कर चुके थे।जिसके बाद पुलिस ने रविवार को एक हत्या आरोपी साकिब पुत्र इस्लामु को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने पकड़ा गये आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है।पुलिस बाकी फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
Published on:
11 Jun 2018, 4:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.