
मुजफ्फरनगर। जनपद में बुधवार को स्पा सेंटरों व ब्यूटी पार्लरों पर पुलिस द्वारा छापे मारे गए। आला अधिकारियों की मौजूदगी मे भारी पुलिस फोर्स के साथ चलाए गए अभियान से स्पा सेंटर संचालकों में हडकम्प मचा रहा। दरअसल, एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते पुलिस द्वारा स्पा सेंटरों व ब्यूटी पार्लरों पर छापामारी की जा रही है। पुलिस द्वारा की जा रही इस कार्रवाई से स्पा सेंटर संचालकों में हडकम्प मचा हुआ है।
गौरतलब है कि मंगलवार को छापामारी अभियान के तहत थाना सिविल लाईन पुलिस ने महावीर चौक के समीप स्थित एक स्पा सेंटर से संचालक सहित एक ग्राहक को हिरासत में लिया था। जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में जगह-जगह छापेमारी की गई।
सीओ नई मंडी हरीश अहलावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नई मन्डी थाना क्षेत्र के गांधी कालोनी, गांधीनगर, सुभाष नगर, पचैण्डा रोड, लाल बाग, सरवट फाटक, संजय मार्ग पटेल नगर नई बस्ती तथा नई मन्डी आदि विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी की गई। इस दौरान सीओ नई मन्डी हरीश भदौरिया, इंस्पेक्टर मिनाक्षी शर्मा, नई मन्डी इंस्पेक्टर संजीव कुमार, एसएसआई संजय कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
Updated on:
28 Nov 2019 09:19 am
Published on:
28 Nov 2019 09:18 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
