25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीसरी आंख में कैद हुआ अपहरणकर्ता पुलिस ने फिरौती मांगने से पहले ही एेसे दबोचा, देखें वीडियो

फिरौती में इतनी रकम मांगने का प्लान बना रहा था आरोपी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 21 Nov 2018, 5:43 PM IST

news

तीसरी आंख में कैद हुआ अपहरणकर्ता पुलिस ने फिरौती मांगने से पहले ही एेसे दबोचा, देखें वीडियो

शामली।यूपी के शामली जिले में स्थित कैराना कोतवाली इलाके में एक दिन पूर्व एक बच्चे का खेलते समय अपहरण हो गया।बच्चे का कुछ पता न लगने पर परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गयी थी।वहीं आरोपी अपहरणकर्ता फिराैती मांगने के लिए प्लान आैर रकम तय ही कर रहा था।इससे पहले ही पुलिस ने मुजफ्फरनगर से आरोपी को बच्चे समेत दबोच लिया।पुलिस ने आरोपी के पास से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।साथ ही आरोप को जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें-सात साल की बच्ची के बीमार होने की वजह बना घर का ही शख्स, पता लगते ही पिता ने भिजवा दिया जेल-देखें वीडियो

घर के बाहर खेल रहा था बच्चा, पुलिस ने एेसे पकड़ा आरोपी

दरअसल मामला कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर खुरगांन का है।यहां मंगलवार को घर के पास गली में खेल रहा बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था।जब वह काफी देर तक घर नही पहुंचा तो घर वालों को उसकी चिंता सताने लगी।परिजनों ने बच्चे को आसपास तलाशना शुरू किया।काफी मशक्कत के बाद भी जब बच्चे का कोई सुराग नही लगा।तो परिजनों ने बच्चे की गुमशुदगी की तहरीर पुलिस को दी।सूचना पर पुलिस अलर्ट हो गयी और सड़क पर लगे तीसरी आंख यानि सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया।इस दौरान पुलिस को एक बुजुर्ग सीसीटीवी में बच्चे को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिया।लेकिन आरोपी की पहचान नहीं हो पाई।

फिरौती मांगने से पहले ही पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

एेसे में पुलिस ने एक उसकी सीसीटीवी कैमरे से मिली फुटेज को देख उसकी गहनता से तलाश शुरू दी।जिसके चलते कुछ ही घंटों बाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी।पुलिस ने आरोपी युवक को बच्चे सहित मुज़फ्फरनगर जिले से गिरफ्तार कर लिया।और शामली ले आर्इ।जब आरोपी युवक से पूछताछ की तो पता चला कि वह युवक बच्चे का अपहरण कर ले गया था।इसके एवज में परिजनों से प्लान के मुताबिक फिरौती वसूलने की तैयारी कर रहा था।लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग