27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुजफ्फरनगर में भाजपा नेता के घर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस, बीजेपी के एक खेमे में हड़कंप

भाजपा नेता विपुल त्यागी के घर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस संजीव बालियान और विपुल त्यागी के बीच मतभेद की चर्चा मिल प्रबंधक ने सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप
2 min read
Google source verification
vipu.jpg

मुजफ्फरनगर। बीजेपी में अंदरखाने में चलरही गुटबाजी अब बाहर भी निकल आ रही है। मुजफ्फरनगर में बीजेपी नेता विपुल त्यागी के घर के बाहर नोटिस चस्पा होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और भाजपा नेता विपुल त्यागी के बीच चल रही खटपट किसी से छुपी नहीं है। लेकिन अब एक मामले में उन्हें नोटिस भेज कर कर्रवाई की जा रही है। जिसके बाद एक बार फिर अटकलों का बाजार गर्म हैं।

दरअसल भाजपा नेता विपुल त्यागी पहले भी केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान से मुजफ्फरनगर देवबंद मार्ग पर अधूरे पड़े फ्लाईओवर निर्माण की मांग को लेकर बहस कर चुके हैं। जिसमें संजीव बालियान ने भरी बैठक में ही विपुल त्यागी को चुप करा दिया था। माना जाता है कि भाजपा नेता विपुल त्यागी पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल के खास सिपहसालार है।

लेकिन संजीव बालियान से बहस के बाद से विपुल त्यागी हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं। चाहे गांव बहेड़ी में श्मशान घाट की मांग हो या रोहाना में अधूरे पड़े फ्लाईओवर के निर्माण की मांग। इसके साथ ही आईपीएल शुगर मिल रोहाना के प्रबंधक ने हाल ही में एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र सहित जनपद के आला अधिकारियों से विपुल त्यागी की शिकायत करते हुए उन पर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगा था। जिसमें आरोप है कि विपुल त्यागी द्वारा मिल प्रबंधक को किसानों से संवाद स्थापित नहीं करने दिया था, यहां तक कि खेतों की मिट्टी की जांच करने में भी मिल प्रबंधक को रोका जा रहा है। जिससे किसानों का नुकसान हो रहा है। शिकायत के बाद अधिकारियों द्वारा जांच कराई गई तो शिकायत सही पाई गई जिसके बाद भाजपा नेता को 107 /16 में मुचलका पाबंद करते हुए नोटिस चस्पा की कार्रवाई की गई।

शिकायत के बाद थाना नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिल कपूर के मुताबिक भाजपा नेता विपुल त्यागी को उप जिलाधिकारी सदर कुमार धर्मेंद्र द्वारा शांति भंग के मामले में मुचलका पाबंद किया गया था। जिसका नोटिस उन्हें तामील कराया था। लेकिन उन्होंने लेने से मना कर दिया। जिसके बाद नोटिस को उनके घर पर चस्पा किया गया है।

इस मामले में भाजपा नेता विपुल त्यागी का कहना है कि उनके द्वारा क्षेत्र के विकास की लड़ाई लड़ी जा रही है। रोहाना शुगर मिल श्मशान घाट की जमीन को कब्जा कर उस पर शराब फैक्ट्री का निर्माण कराना चाहती है। जिसका मेरे द्वारा विरोध किया गया। इसी वजह से अधिकारी परेशान कर रहे हैं और मुचलका पाबंद करने की बात कर रहे हैं। उस पर भी में लगातार तारीख पर जा रहा हूं मगर प्रशासन द्वारा मुझे जबरन परेशान किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग