1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला के गर्भ में पल रहे थे जुड़वा बच्चे, लेकिन अस्पताल पहुंचने के थोड़ी देर बाद सब कुछ हो गया खत्म

झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन ने ली जान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 1 Aug 2018, 10:52 AM IST

shamli

महिला के गर्भ में पल रहे थे जुड़वा बच्चे, लेकिन अस्पताल जाने के बाद सब कुछ हो गया खत्म

शामली। बिना अनुभव और कम पैसों में इलाज करने वाले झोलाछाप डॉक्टरों की फौज बढ़ती जा रही है। लोग भी इन डॉक्टरों के झांसे में आकर इलाज कराते हैं और एक दिन यही उनकी जान पर बन आती है। कुछ ऐसा ही मामला शामली जिले से सामने आया है जहां एक गलत इंजेक्शन से एक गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे जुड़वा बच्चों की मौत हो गई। जिसके बाद मृतका के परिजनों ने अब डॉक्टर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें : पुलिस ने किया फिर शर्मसार, बीच सड़क पर पड़े शख्स के साथ किया अमानवीय व्यवहार

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के के दयानंद नगर कॉलोनी का है। जहां एक सुषमा नाम की महिला डॉक्टर अपने घर में ही अस्पताल चलाती है। मंगलवार की सुबह महिला डॉक्टर के यहां इलाके के ही राजीव कुमार अपनी पत्नी कविता को डिलवरी के लिये आया था। आरोप है कि रात्रि में डॉक्टर ने महिला को गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे महिला की हालत बिगड़ गई ऒर मौक़े पर ही मौत हो गई। वहीं अब मृतक महिला के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और बताया कि महिला को जुड़वा बच्चे होने वाले थे, लेकिन डॉक्टर की लापरवाही ने उनकी जान ले ली। महिला की मौत के बाद परिजन उसे लेकर सदर कोतवाली पहुंचे औऱ आरोपी डॉक्टर के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग की। चना पर मौक़े पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दे दिया।

ये भी पढ़ें : अपनी दुकान पर खड़ा था युवक, अचानक पहुंचा एक शख्स, किया कुछ ऐसा की मच गया हड़कंप

उधर मामले के जांच अधिकारी लविक त्यागी ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी का मामला है, जहां पर एक महिला की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई है। मृतक महिला के परिजनों ने तहरीर पर कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी महिला के लिए गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : मंदिर में पुजारी ने वाल्मीकि समाज की महिलाओं को पूजा करने से रोका तो, इन्होंने दी यह चेतावनी

शामली में एक झोलाछाप डॉक्टर यहां डिलवरी के दौरान गलत इंजेक्शन लगाए जाने से गर्भवती महिला की मौत हो गई। मृतक महिला के परिजनों ने आरोपी महिला डॉक्टर के खिलाफ तहरीर देते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की। परिजनों के अनुसार मृतक महिला के जुड़वा बच्चे पैदा होने वाले थे।

ये भी पढ़ें : ब्रेकिंगः यूपी के इस जिले में लिया ''जलपरि'' ने जन्म, डॉक्टर भी हैरान

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश