27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया बड़ा खुलासा, भारत ने लिया बीएसएफ जवान की शहादत का बदला!

शुक्रवार को जनपद मुजफ्फरनगर में पौराणिक स्थल तीर्थ नगरी शुक्रताल में देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 29 Sep 2018, 4:02 PM IST

मुजफ्फरनगर। जिले के पौराणिक स्थल शुकतीर्थ पहुंचे देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गंगा घाट स्थित कारगिल शहीद स्मारक पर अमर शहीद भगत सिंह की मूर्ति का अनावरण किया। उसके बाद उन्होंने कारगिल शहीद स्मारक पर उस पत्थर पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल में शहीद हुए जवानों को श्रदांजलि दी, जो पत्थर कारगिल युद्ध के बाद कारगिल से लाकर यहां रखा गया है। इस दौरान गृह मंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में भारी संख्या में पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा अधिकारियों सहित 300 से भी ज्यादा पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने इन जिलों में बदले जिलाध्यक्ष, इन्हें मिली जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

शुक्रवार को जनपद मुजफ्फरनगर में पौराणिक स्थल तीर्थ नगरी शुक्रताल में देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। गृहमंत्री का हेलीकॉप्टर सुखदेव आश्रम में बने हेलीपैड पर उतरा। उसके बाद वे कार द्वारा गंगा घाट पर कारगिल शहीद स्मारक पर पहुंचे। जहां उन्होंने कारगिल शहीद स्मारक पर अमर शहीद सरदार भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। उसके बाद उन्होंने कारगिल शहीद स्मारक पर शहीदों की याद में लगे उस पत्थर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया जो कारगिल युद्ध के बाद कारगिल शहीदों की याद में यहां लगाया गया था। जिसके बाद राजनाथ सिंह सभा स्थल पर पहुंचे। जहां सम्मान समारोह के बाद उन्होंने पूर्व सैनिकों व भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें-शिवपाल यादव ने कराया रजिस्ट्रेशन, अब समाजवादी सेक्युलर मोर्चा नहीं, ये होगा पार्टी का नाम

अपने संबोधन में उन्होंने हाल ही में तीर्थ नगरी शुक्रताल का नाम शुक्रतीर्थ किए जाने पर बधाई दी और अमर शहीद सरदार भगत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पड़ोसी देशों पर निशाना साधते हुए सर्जिकल स्ट्राइक का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा कि हमने सैनिकों से कह रखा है कि 'पहले तुम गोली मत चलाना अगर पड़ोसी गोली दागे तो फिर गोली गिनने की परवाह मत करना। उन्होंने कहा कि भारत अब एक शक्ति के रूप में उभर कर आ रहा है। भारत हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री की सुरक्षा के लिए शुक्रतीर्थ छावनी में तब्दील रहा। चप्पे-चप्पे पर भारी फोर्स तैनात रहा।

यह भी देखें-राजनाथ सिंह का दावा, जवान से बदसलूकी का इस तरह लिया बदला

सांबा में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवान नरेंद्र सिंह की मौत को लेकर राजनाथ ने कहा कि 'बॉर्डर पर कुछ हुआ है, मैं बताऊंगा नहीं। ठीकठाक हुआ है। विश्वास रखना, ठीकठाक हुआ है दो तीन दिन पहले और आगे भी देखिएगा, क्या होगा।' आज से दो साल पहले सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ की गई सर्जीकल स्ट्राइक को सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार की बड़ी उपलब्धि मानती है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस मौके पर बताया कि सेना के जवान सीमा पार से होने वाली हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए आजाद हैं। उन्होंने संकेत दिए हैं कि भारत ने बीएसएफ जवान के साथ हुई क्रूरता का बदला दो दिन पहले ले लिया है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग