
शामली. जिले में एक 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची से रेप की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि मासूम पड़ोस में ही एक शादी से घर लौट रही थी। उसी बीच रास्ते से मासूम को अगवा कर लिया और बंद मकान में ले जाकर रेप की घटना को अंजाम दिया। बच्ची से रेप का ये आरोप पड़ोस के ही एक नाबालिग किशोर पर लगा है। आरोपी युवक बदहवास हालात में मासूम को छोड़कर फरार हो गया। किसी तरह घर पहुंची बच्ची नेब परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद परिजन आग—बबूला हो और पीड़ित को लेकर थाने लेकर पहुंचे।
यह भी पढ़ें- सीए के घर में 5 महीने से नौकरानी कर थी ऐसा काम जब खुला राज तो पुलिस भी रह गई हैरान, देखें लाइव वीडियो-
दरअसल, मामला थाना भवन क्षेत्र के एक गांव का है। जहां 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ रेप हुआ है। रेप का आरोप पड़ोस के ही नाबालिग किशोर पर लगा है। पीड़ित मासूम का कहना है कि जब वह पड़ोस में एक शादी समारोह से घर लौट रही थी। उसी बीच रास्ते से उसे आरोपी ने अगवा कर लिया और बंद मकान में ले जाकर रेप की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी उसे बदहवास हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। जैसे—तैसे वह घर पहुंची और आपबीती अपने परिजनों को बताई। मासूम के साथ हुई इस शर्मनाक घटना के बारे में सुनकर पीड़ित परिजन आगबबूला हो गए और पीड़िता को अपने साथ लेकर थाने पहुंचे। जहां पर उन्होंने ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज के लिया है और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी नाबालिग किशोर को हिरासत मे ले लिया है और इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Published on:
27 Apr 2018, 9:26 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.