मुजफ्फरनगर ( muzaffaragar news ) सुकमा जिले में शनिवार काे बारूदी सुरंग में हुए विस्फाेट में शहीद हुए मुजफ्फरनगर के लाल के नाम पर राेड बनाई जाएगी। थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव पचेंडा कला के रहने वाले सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट विकास कुमार के शहीद होने की सूचना से जनपद भर में गम का माहौल है. मुख्यमंत्री ने शहीद डिप्टी कमांडेंट विकास कुमार के शाैर्य और वीरता काे नमन किया है। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनाें काे 50 लाख रुपये आर्थिक मदद, परिवार के एक सदस्य काे सरकारी नाैकरी और शहीद विकास कुमार के नाम पर एक सड़कक का नामकरण कराने की घोषणा की है।