1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैराना चुनाव से पहले पुलिस ने राजनीतिक पार्टियों की उम्मीदों पर फेरा पानी, कर दिया ये बड़ा कांड

जांच में जुटी पुलिस, राजनीतिक एंगलसे भी होगी जांच
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 20 May 2018, 4:49 PM IST

police

कैराना चुनाव से पहले पुलिस ने राजनीतिक पार्टियों की उम्मीदों पर फेरा पानी, कर दिया ये बड़ा कांड

शामली. कैराना और नूरपुर उपचुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है। राजनीतिक पार्टियां वोट हासिल करने के लिए सभी तरह के हथकंडे अपनाने पर आमादा नजर आ रही है। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए जिले में बड़ी संख्या में अवैध शराब की तस्करी कर लाई जा रही है। पुलिस ने चैकिंग के दौरान हरियाणा से तस्करी कर लायी जा रही अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया हैं। पकड़ी गई शराब करीब 50 लाख रुपए की बताई जा रही है। माना जा रहा हैं कि यह शराब कैराना उपचुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए मंगाई गई थी। फिलहाल, पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर पकड़े गए शराब तस्कर को जेल भेज दिया है और इस पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी के इस शहर में दो पक्षों में संघर्ष, गोली चलने से मची भगदड़

शामली की झिंझाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान यूपी-हरियाणा सीमा बोर्डर चेक-पोस्ट से मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान करीब 50 लाख रुपए कीमत की 900 पेटी अवैध शराब को एक डीसीएम से बरामद की। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। माना जा रहा हैं कि यह अवैध शराब हरियाणा से तस्करी कर कैराना लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए शामली लाई जा रही थी। आरोपी तस्कर का कहना है कि वह शराब का यह जखीरा अरुणाचल से लेकर चला था, जिसे शामली जनपद में डिलीवर करना था। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने तस्करी कर लाए जा रहे शराब को अपने कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें- सेना की कामयाबी पर सियासत चमकाने वालों को इस नेता ने लगाई ऐसी फटकार कि उड़े होश

माना जा रहा है यह शराब कैराना उपचुनाव में इस्तेमाल करने के लिए मंगई गई थी। फिलहाल, पुलिस बरामद शराब को थाने ले आयी है और आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, पुलिस उन बिन्दुओं पर भी जांच कर रही है कि शराब का यह जखीरा कहा ले जाया जा रहा था और इसका उपयोग चुनाव में कहा किया जाना था।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश