शामली। कैराना लोकसभा उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल का गठबंधन हो गया है। शुक्रवार को हुई सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की मुलाकात के बाद सपा और रालोद में मिलकर नूरपुर और कैराना उपचुनाव लड़ने की सहमति बनी। इसके अनुसार समाजवादी पार्टी ने जहां नूरपुर विधानसभा सीट से प्रत्य़ाशी उतारने का फैसला किया है वहीं रालोद को कैराना लोकसभा सीट दे दी है। 28 मई को यहां दोनों सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान होगा। यहां गौर करने वाली बात यह है कि रालोद के टिकट पर भी सपा नेता तबस्सुम हसन ही चुनाव लड़ेंगी। जबकि बिजनौर जिले की नूरपुर विधानसभा सीट पर सपा ने नईमुल हसन को प्रत्याशी घोषित किया है।