
मुजफ्फरनगर। 15 अगस्त पर उत्तर प्रदेश के कई आईपीएस ( IPS ) अफसरों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया जाएगा। इनमें से एक मुजफ्फरनगर ( Muzaffarnagar ) में तैनात एसएसपी ( SSP ) अभिषेक यादव ( Abhishek Yadav ) भी हैं। उन्होंने 16 जुलाई को राेहित उर्फ सांडू को एनकाउंटर में ढेर किया था। मुठभेड़ के दौरान एसएसपी ने खुद मौके पर मौजूद रहकर बदमाशों का सामना किया था। डीजीपी ओपी सिंह ने घोषणा की है कि एसएसपी अभिषेक यादव को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
दरोगा की हत्या कर फरार हुआ था बदमाश
आपको बता दें कि 2 जुलाई को कुख्यात बदमाश रोहित उर्फ सांडू मिर्जापुर के दरोगा दुर्ग विजय सिंह की हत्या करके पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। दो हफ्ते बाद पुलिस ने एनकाउंटर में रोहित को एनकाउंट में मार गिराया था। उस पर एक लाख का इनाम घोषित था। उसके साथ ही उसके साथी राकेश यादव को भी पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था।
डीजीपी ओपी सिंह ने किया ऐलान
एनकाउंटर के दौरान एसएसपी भी मौके पर मौजूद रहे थे। उन्होंने भी बदमाशों को जवाब दिया था। रोहित उर्फ सांडू के दो अन्य साथी उसी दिन मेरठ के दाैराला में मुठभेड़ में मारे गए थे। इसके लिए डीजीपी ओपी सिंह ने एसएसपी अभिषेक यादव को सिल्वर मेडल से सम्मानित करने का ऐलान किया है। सोमवार को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है।
डायल-100 के प्रभारी को भी मिलेगा सम्मान
जनपद में डायल 100 प्रभारी इंस्पेक्टर गिरीश चंद्र शर्मा को भी स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। उनको दीर्घकालीन विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर एसएएसपी अभिषेक यादव उन्हें यह सम्मान प्रदान करेंगे। गिरीश चंद्र शर्मा बुलंदशहर के निवासी हैं। वह 1982-83 में पुलिस में एसआई के पद पर भर्ती हुए थे।
Updated on:
13 Aug 2019, 1:51 PM IST
Published on:
13 Aug 2019, 1:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.