31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी के इस मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार, कहा-लापरावही बर्दाश्त नहीं

कावड़ यात्रा को लेकर गन्ना मंत्री ने शामली में की बैठक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 2 Aug 2018, 11:19 AM IST

suresh rana

बीजेपी के इस मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार, कहा-लापरावही बर्दाश्त नहीं

शामली। कावड़ यात्रा को लेकर नेता से लेकर मंत्री और प्रशासन अलर्ट है। शिव भक्तों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए खास तैयारियां की गई हैं। इसी के मद्देनजर शामली में यूपी के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों की लापरवाही पर जमकर फटकार लगाई। साथ ही अधिकारियों को चेतावनी दी कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस के अधिकारी ने टोल कर्मियों से की मारपीट, वीडियो वायरल

सावन माह की कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर यूपी सरकार के गन्ना एवं औद्योगिक विकास मंत्री सुरेश राणा ने आज शामली कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में त्री सुरेश राणा के गरम तेवर देखने को मिले। मंत्री ने टूटी सड़कों को लेकर जहां पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई वहीं दो दिन के अंदर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की चेतावनी दी।

देखें वीडियो- क्या कुछ कहा सुरेश राणा ने, मंत्री की अधिकारियों को फटकार

इसके साथ ही उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार 24 घंटे विद्युत सप्लाई देने के निर्देश हैं। जिससे कावंड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद के सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए और कहा कावड़ यात्रा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में डीएम, एसपी सहित जिले के आलाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: मेरठ में हुए सांप्रदायिक बवाल का वीडियो वायरल होने से हड़कंप, शासन तक पहुंचा मामला

आपको बता दें कि पश्चिमी यूपी में कावड़ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। शिव भक्त कावड़ लेकर भगवान भोले नाथ पर जल चढ़़ाने के लिए पहुंच रहे हैं। रास्तों में उन्हें किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके लिए कई रास्तों को भी ब्लाॉक किया गया है। साथ ही रुट डायवर्ट कर दिए गए हैं। वहीं कई जगह रास्तों के बंद रहने की वजह से स्कूल को भी बंद कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: फिल्म 'जिला गोरखपुर' के निदेशक के खिलाफ भाजपा विधायक ने दर्ज करवाया मुकदमा

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश