24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पश्चिमी यूपी में खौफ का दूसरा नाम सुशील मूंछ ने किया सरेंडर, 1997 में दर्ज हुआ था केस

एडीजीसी दिनेश पुंडीर ने बताया कि भोपा थाने के 1997 में दर्ज हुए मुकदमे में सुशील मूंछ ने सरेंडर किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 9 Nov 2021, 2:01 PM IST

sunil_munch.jpg

मुजफ्फरनगर. अपराध की दुनिया का बेताज बादशाह सुशील मूंछ एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। सोमवार सुबह गैंगेस्टर के मामले में वांछित चल रहे कुख्यात सुशील मूंछ ने गैंगेस्टर कोर्ट एडीजे-5 में सरेंडर कर दिया। सुशील का खौफ लोगों में नहीं बल्कि अधिकारियों में भी बसा हुआ था। उसके एक इशारे पर अधिकारी कुर्सी छोड़ देते थे। सबसे पहले सुशील पर यूपी एटीएस ने 2012 में नकेल कसी थी। इस दौरान पुलिस ने सुशील का लगभग पूरा सरगना खत्म कर दिया था।

यह भी पढ़ें : Triple Talaq Law: कानून बनने के बाद तीन तलाक के मामलों में 80 प्रतिशत की आई कमी, मुस्लिम महिलाओं ने कही ये बात

24 साल पुराने मामले में सुशील मूंछ ने किया सरेंडर

बता दें कि खौफ का दूसरा नाम ही सुशील मूंछ को कहा जाता है। पुलिस द्वारा मूंछ को पकड़ने के लिए दबिश दी जाती रही है, लेकिन वह हर बार पुलिस के सामने चुनौती बनकर सामने आता है। सरकार ने सालों पहले सुशील पर एक लाख का इनाम घोषित कर दिया था। इसके साथ ही कुख्यात सुशील के कदम मुजफ्फरनगर में ही नहीं रूके, बल्कि उसने पूरे यूपी, उत्तराखंड के अलावा भी अपने पैर जमाने शुरू कर दिए।

सोमवार को सुशील ने 24 साल पुराने मुकदमे में गैंगेस्टर कोर्ट एडीजे-5 में सरेंडर किया। जिसके चलते एडीजीसी दिनेश पुंडीर ने बताया कि भोपा थाने के 1997 में दर्ज हुए मुकदमे में सुशील मूंछ ने सरेंडर किया है। इसके साथ ही मिली जानकारी के अनुसार पुलिस सुरक्षा के बीच कोर्ट से सुशील को जिला कारागार ले जाया गया।

यह भी पढ़ें : Chhath Puja 2021: निरहुआ के साथ आम्रपाली ने शुरू की छठ पूजा, वायरल हो रहा है वीडियो

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग