
लोकसभा चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश, अंबेडकर की प्रतिमा टूटने से आक्रोशित हुए ग्रामीण, देंखे वीडियो
मुजफ्फरनगर। देश में चुनावी सरगर्मी के बीच कुछ शरारती तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश में लगे हैं। ऐसा ही नजारा मुजफ्फरनगर में देखने को मिला जहां डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गयी। बाब साहेब की प्रतिमा खंडीत होने की खबर जैसे ही इलाके में पहुंची तनाव का माहौल बन गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को समझा बुझा कर शांत किया डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मौके पर नई प्रतिमा भी मंगवाई गई।
मामला थाना मीरापुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कासमपुर भुम्मा का है, जहां रविवार की रा
त्रि में गांव में लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा किसी शरारती तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दी गई। सुबह ग्रामीणों न देखा तो टूटी प्रतिमा को देखकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। यही नहीं देखते ही देखते लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा था। मामले की जानकारी जिला प्रशासन को हुई तो मौके पर सीओ और एसडीएम ने जानसठ, रामराज, ककरौली, मीरापुर थाने के फोर्स के अलावा डायल 100 पुलिस भी मौके पर बुला ली गई। इसी बीच सूचना मिलते ही भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे और सभी आक्रोशित लोग धरना देकर बैठ गए। जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को समझा बुझा कर शांत किया डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मौके पर नई प्रतिमा भी मंगवाई गई।
Updated on:
26 Mar 2019, 11:03 AM IST
Published on:
26 Mar 2019, 11:03 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.