शामली. सतयुग के श्रवण कुमार की कहानी आज तक आपने लोगों के मुंह से सुनी होगी और किताबों में भी पढ़ी होगी, लेकिन आज आप जो देख रहे हैं यह नजारा कलयुग के श्रवण कुमार का है। कलयुग का यह श्रवण कुमार अपने कावड़ में माता-पिता को बिठाकर हरियाणा के पानीपत जा रहे हैं। दरअसल, बुढ़ापे की इस उम्र में इनके माता-पिता की इच्छा हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाकर भगवान शिव को जलाभिषेक करने की थी। बस किया था कलयुक के ये श्रवण कुमार अपने माता-पिता की इच्छा पूरी करने के लिए कांवड़ में उन्हों बैठाकर निकल पड़े।