10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री VK Singh ने किसानों को आय दोगुनी करने के सिखाए गुर

केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह ने किसानों को कम लागत और अधिक पैदावार करने के बताएं गुर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 29 Jul 2018, 6:30 PM IST

VK singh

केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री VK Singh ने किसानों को उपज का दो गुना मूल्य देने के सिखाए गुर

मुजफ्फरनगर. जनपद मुजफ्फरनगर में केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह पहुंचे। यहां वे सीधे थाना तितावी क्षेत्र के बघरा में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र चले गए। दरअसल कृषि विज्ञान केंद्र बघरा पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें बतौर वक्ता और मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह को बुलाया गया था। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह के यहां पहुंचने पर किसानों और जनपद के अधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। जनरल वीके सिंह ने किसानों से रूबरू होते हुए उन्हें फसलों पर कम लागत और अधिक पैदावार के गुरु बताएं। उन्होंने गन्ना गेहूं और दलहन सहित अन्य फसलों की भी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कीटनाशक दवाइयों के साइड इफेक्ट भी किसानों को बताएं।

यह भी पढ़ें- चौधरी अजित सिंह के सामने मुसलमानों ने लगाए चौंकाने वाले नारे, उड़े होश तो किया ये काम

जनपद मुजफ्फरनगर में गन्ने की रिकवरी 12% तक पहुंचने पर भी उन्होंने खुशी जाहिर की। उनका कहना था कि अधिकतर रिकवरी 8 से 9% की होती थी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए भारत सरकार के कृषि मंत्रालय की ओर से सांसदों को कहा गया है कि वह कृषि विज्ञान केंद्रों पर जाकर किसानों से रूबरू हों और किसानों को कृषि के बारे में जानकारी दें। इस मौके पर मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी राजीव शर्मा मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा के अलावा भाजपा के जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ सैकड़ों किसान मौजूद रह। गौरतलब है कि केन्द्र की मोदी सरकार ने सत्ता में आने पर किसानों की आय दो गुनी करने का दावा किया था। लेकिन सरकार आने के बाद लगातार किसान अपनी समस्या को लेकर देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। कहीं किसान आत्महत्या कर रहे हैं तो कही अपने उत्पादों को सड़कों पर फेंकने के लिए विवश हैं।