मुजफ्फरनगर. पुलिस और लूटेरो के बीच उस समय जबरदस्त मुठभेड़ हो गई, जब बाइक सवार लुटेरे एक व्यक्ति से 4600 रुपये की नगदी और एक मोबाइल लूटकर भाग रहे थे। लूट की घटना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाश पुलिस को चकमा देकर बुढाना रोड की ओर भाग गए, जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक सिपाही बदमाशों की गोली से घायल हो गया । मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग से एक लूटेरा भी घायल होगा, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस ने घंटों जंगल में कॉम्बिंग की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के कब्जे से लूट की रकम के अलावा तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद करने का दावा किया है।