30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस शहर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग हुए घायल

पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद मामले में केस दर्जकर शुरू की कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 4 Oct 2018, 2:37 PM IST

Shamli violance

यूपी के इस शहर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग हुए घायल

शामली. जनपद के भवन थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। आरोप है कि एक तरफ से कुछ युवक हाथों में लाठी डंडे लेकर आए और दूसरे पक्ष पर पथराव और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस दौरान दोनों तरफ से हुए संघर्ष में दोनों पक्ष के करीब 11 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची भवन थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर इस पूरे घटनाक्रम की तफ्तीश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- धर्म परिवर्तन कर मुसलमान से हिन्दू बने परिवार के मुखिया के इस बयान से हिल जाएगी मोदी सरकार

दरअसल, मामला थाना थानाभवन क्षेत्र के मौहल्ला शाहविलायत का है। यहां पर मामूली विवाद को लेकर नसीम नाम के युवक ने वसीम का मोबाइल फोड़ दिया। इसको लेकर दोनों युवकों के बीच कहासुनी हो गई, जहां से लोगों ने दोनों के बीच का झगड़ा शांत कर उन्हें घर भेज दिया। लेकिन, कुछ ही समय बाद दोनों पक्ष एक दूसरे के सामने आ गए और आपस में गाली-गलौज करने लगे और देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए, जहाँ पर दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से चार महिलाओं सहित करीब 11 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों के की ओर से घायल हुए लोगों के नाम यासीन, अनीस, शमीम, वसीम और इंतजार हैं इसके अलावा दो अन्य लोग भी घायल बताए जारहे हैं, जबकि घायल महिलाओं के नाम वकीला, रीना, गुलिस्ता और वसीला है। संघर्ष के दौरान लोगों ने झगड़े की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को भवन सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए मुज़फ्फरनगर मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग