6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थाने में पहुंचे तीन वॉंटेड बदमाश, बोले- साहब गोली से डर लगता है

Highlights: -योगी सरकार बनने के बाद बदमाशों में दिख रहा पुलिस का खौफ -बदमाश बोले- आगे से कभी नहीं करेंगे कोई अपराध
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 30 Dec 2020, 3:15 PM IST

screenshot_from_2020-12-30_15-11-01.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मुजफ्फरनगर। एक समय था जब उत्तर प्रदेश में बदमाशों का तांडव आम जनता पर भारी पड़ता था। लेकिन सूबे में योगी सरकार बनने के बूाद प्रदेश में पुलिस ने ताबड़तोड़ एनकाउंटर किए। जिसके चलते बदमाशों में पुलिस की गोली का खौफ इस कदर देखने को मिला कि बदमाश खुद पुलिस के सामने सरेंडर करते नजर आए। ऐसा ही कुछ जनपद मुजफ्फरनगर के थाना भोपा में देखने को मिला।

यह भी देखें: CAA और NRC पर बोलीं सुमैया राणा

दरअसल, थानाध्यक्ष भोपा की पुलिसिया कार्रवाई से क्षेत्र के बदमाश थार्रा रहे हैं। जिसके चलते बुधवार को तीन बदमाशों ने भोपा थाने में पहुंचकर एक शपथ पत्र थानाध्यक्ष सूबे सिंह को दिया है। जिसमें उन्होंने अपराध से तौबा करते हुए भविष्य में किसी भी तरह का कोई अपराध नहीं करने की कसम खाई है। शपथ पत्र देने वाले तीनों बदमाशों पर लगभग दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस उन्हें ढूंढ ही रही थी। इस बीच वह खुद शपथ पत्र लेकर थाने में पहुंच गए और क्षमा याचना करते हुए कहा कि वे आज के बाद कोई अपराध नहीं करेंगे। उन्हें गोली से उन्हें डर लगता है।

यह भी पढ़ें: पांच बच्चों की मां संग कमरे में था प्रेमी, चीख-पुकार सुन बेटे ने कमरा बंद कर मचा दिया शोर

मामले में थानाध्यक्ष सूबे सिंह ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जो बदमाश क्राइम कर फरार चल रहे हैं ऐसों के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। चेकिंग कर भी बदमाशों का पता लगाया जाता है। इस बीच तीन बदमाशों ने थाने में आकर शपथ पत्र दिया है। जिसमें उन्होंने भविष्य में कोई भी अपराध नहीं करने की कसम खाई है।