गांव के लोगों का आरोप है कि जब भी ग्राम प्रधान के पास जाते हैं तो वह झूठा आश्वाशन देकर टरका देते हैं। उधर, गांव के मुख्य रास्तों में बड़े गड्ढे हैं जो अब बारिश के पानी से लबालब हो गए हैं। इससे हादसे होने की भी आशंका बरकार है। साथ ही गांव की गलियों में जल निकासी न होने की वजह से गलियों में हर समय गंदा पानी भरा रहता है। जिससे आने जाने वाले लोगों को इस गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।