बता दें कि बीते दिनों मुजफ्फपुर के शेल्टर होम में नाबालिग लड़कियों से बलात्कार करने का मामला सामने आया था। इस शेल्टर होम की सोशल आॅडिट करने आई मुंबई की संस्था टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइसेंज़ (TISS) के दल ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया कि इस शेल्टर होम में रहने वाली लगभग 21 नाबालिग लड़कियों के साथ देहशोषण किया गया, साथ ही कुछ बालिकाएं यहां से गायब भी है।